अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा जन जागरण साइकिल यात्रा में शहर के लोगों को शामिल किया जाएगा। साइकिल यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, आरडब्लूए, एनजीओ और हजारों युवाओं को साइकिल यात्रा में शामिल होंगे। हरियाणा उदय के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक में साइकिल यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से मंत्रणा करते हुए बताया कि जनजागरण साइकिल यात्रा सैकड़ों लोगों की भागीदारी से शुरू होगी। तिरंगा जन जागरण साइकिल यात्रा फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद में पहुंच कर जन जागरूकता अभियान में हर वर्ग के नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीसी आनन्द शर्मा, डीसीपी हर्षवर्धन, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, एमसीएफ की ज्वाइंट कमीशनर शिखा, एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, एसीपी अभिमन्यु गोयत, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।