फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और बाइक के माध्यम से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव कॉलेज के प्राचार्य इकबाल सिंधू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बदमाशों की बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने एक युवक की पहचान भी कर ली है। युवक बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है और घटना के बाद से फरार है। वहीं प्राचार्य पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को तिगांव कॉलेज के प्रोफेसर व अन्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया तो नेहरू कॉलेज के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त इस मामले को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

तिगांव कॉलेज के प्राचार्य इकबाल सिंधू पर बुधवार दिन में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह युवकों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने उन्हें कार से उतारकर लाठी डंडों व हॉकी से बुरी तरह पीटा और उनके दोनों हाथ व पैर तोड़ दिए थे। उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के दौरान अचानक वहां से गुजर रही पुलिस की पीसीआर के कारण आरोपी जल्दबाजी में अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी बीपीटीपी रतनदीप बाली ने बताया कि मोटरसाइकिल बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाले युवक की है, जोकि घटना के बाद से फरार है। युवक आपराधिक प्रवृति का बताया जाता है। इसके अलावा घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर भी पुलिस हमलावरों की दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर तलाशने का प्रयास कर रही है ताकि उनके बारे में भी पता लगाया जा सके। अस्पताल में भर्ती प्राचार्य की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

हमले के विरोध में छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
तिगांव कॉलेज के प्राचार्य इकबाल सिंधू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में नेहरू कॉलेज के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। इस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में सभी छात्र संगठनों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस प्रदर्शन में एनएसयूआई से हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, अनिल चेची, ललित कुमार मौजूद रहे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। छात्रों का कहना है कि इस घटना के बाद से छात्रों और अध्यापकों में दहशत बनी हुई है। छात्रों ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल में भेजने की मांग की। वहीं इस हमले के विरोध में तिगांव कॉलेज में भी प्रोफेसर व अन्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें