फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डीसी ने लंबित शिकायतों पर दिखाई सख्ती, जल्द निपटान के दिए निर्देश
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शिकायत निवारण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास कायम करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और अनावश्यक पेंडेंसी न रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की जानकारी अद्यतन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी सामने आया कि कई शिकायतें बहु-विभागीय होती हैं, जिनके समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संबंधित विभाग तुरंत एक-दूसरे से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई करें, ताकि शिकायतें लंबे समय तक लंबित न रहें। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। समीक्षा बैठक में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, एसीपी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें