फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब तक इंस्पायर अवॉर्ड योजना में एक हजार छात्रों के नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
-30 सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार, अब तक जिलेभर के हजारों छात्रों ने अपना नामांकन करवाया है। बता दें कि 30 सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, इसलिए विभाग ने सभी मिडिल और हाई स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र अपने प्रोजेक्ट भेजकर छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करें।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस प्रक्रिया में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल को निखार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में नामांकित छात्रों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। यह योजना न केवल छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें अपने विचारों को प्रस्तुत करने और समाज के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार करने का अवसर भी देती है। जिला विज्ञान विशेष कृष्ण ने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों में नेतृत्व क्षमता, समस्या सुलझाने का कौशल और टीम वर्क को भी विकसित करेंगे। इसके अलावा, इस योजना के माध्यम से जिले के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें