फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर सख्त सुरक्षा, दिल्ली धमाके के बाद जीआरपी का विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली में हुए बम विस्फोट और फरीदाबाद, विशेषकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी से आतंकवादी गतिविधियों के संभावित कनेक्शन सामने आने के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हालात को देखते हुए जिले में पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बल्लभगढ़, न्यू टाउन और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

जीआरपी टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। टीम ने यात्रियों के सामान की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध बैग, लावारिस वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। इतना ही नहीं, कई ट्रेनों में भी चढ़कर कोचों के भीतर तलाशी की गई।
विज्ञापन


लापरवाही बर्दाश्त नहीं : चौकी इंचार्ज

जीआरपी प्रभारी राजपाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन पर आने-जाने वाले हर यात्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

प्रभारी राजपाल ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को सूचना दें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भीड़भाड़ के बीच किसी भी तरह की अफरा-तफरी फैलाने से बचने की अपील की।
विज्ञापन


निगरानी लगातार जारी रहेगी

उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जा रहा है और सुरक्षा टीम प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक लगातार गश्त कर रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि समय रहते पकड़ी जा सके। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें