फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 26 रन से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में टाइगर्स क्लब ने 331 रन स्कोर खड़ा किया। हरिओम कुमार ने 59 और रिजवान ने 52 रन बनाए। वहीं प्रिंस कुमार ने 48 और रेहान इकबाल ने 38 रन का योगदान दिया। अशोक कुमार और माधव ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में टाइगर्स की टीम 305 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद सैफ ने 121 और ध्रुव ने 101 रन बनाए। प्रांचित भारद्वाज को तीन, जाग्रत और रिजवान को दो-दो विकेट मिले। प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद