फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूलों को 25 जून तक जमा कराना होगा स्पोर्ट्स फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई से शुरू होंगे खंड व जिला स्तरीय खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सत्र 2026-27 के लिए खंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है। खेलों के सफल आयोजन को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी निजी और सरकारी स्कूलों के मुख्याध्यापकों व प्राचार्यों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स फंड की राशि 25 जून तक अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। इसके साथ ही स्कूलों को पिछले पांच वर्षों के स्पोर्ट्स फंड का पूरा ब्यौरा भी विभाग को देना होगा।

विभाग के अधिकारियोंं का कहना है कि स्पोर्ट्स फंड की राशि एमआईएस पोर्टल पर दर्ज छात्रों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी। इसके तहत प्राथमिक स्तर (कक्षा पहली से पांचवीं) के लिए 5 रुपये प्रति छात्र और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छठी से आठवीं) के लिए 10 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से स्कूलों को यह राशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन


खेलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अंडर-11 और 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 से 8 जुलाई तक किया जाएगा। विभाग का कहना है कि इस तय समय के बाद किसी भी दस्तावेज की जांच नहीं की जाएगी। जो स्कूल अपने खिलाड़ियों के दस्तावेज का सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों से स्पोर्ट्स फंड तय समय पर जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को दस्तावेज सत्यापन कराना भी जरूरी है।- प्रेम शर्मा, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें