फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात, तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर: शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Jun 2026 12:37 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की खड़े ट्राले से जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार हार्डवेयर चौक के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे सभी एक कार से वापस घर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। जब वे हार्डवेयर चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा ट्राला अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दिया और तेज गति से आ रही कार सीधे उसमें जा घुसी।

हादसे में चालक रोहित सहित तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य साथियों को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हार्डवेयर चौक के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में आने वाले ट्राले अक्सर सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय दृश्यता कम रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े ट्रालों के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई करने और क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें