फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिस्तौल लेकर खड़े तीन युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल लेकर खड़े तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। तीनों के पास हथियार रखने का लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने 13 अगस्त को संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, बाईपास रोड स्थित श्मशान घाट के पास राहुल उर्फ रामू और शिवा को अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा गया। तलाशी में दोनों की जींस की जेब से पिस्तौल मिली हैं। वहीं सेक्टर-29 नए पुल के पास अपराध शाखा एवीटीएस-2 ने भूड़ कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ चुसा को पकड़ा। उसकी जेब से पिस्तौल बरामद हुई। तीनों हथियारों को कब्जे में लेकर सील किया और बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें