फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में तीन युवकों पर कांच की बोतल से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाइक सवार दो नामजद युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी थाना इलाके में स्कूटी सवार तीन लोगों पर रास्ता रोककर कांच की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने कांच की बोतल से हमला किया और लात-घूसों से भी मारपीट की। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गांव लालपुर निवासी शिवांक भारद्वाज ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिचित सौरभ और अंशुल के साथ 18 अप्रैल की शाम ई-स्कूटी से भूपानी मोड़ से लालपुर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में आकाश और आर्यन ने इशारा किया जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद जब शिकायतकर्ता महावतपुर के पास पहुंचे तभी दोनों आरोपियों ने स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने गाली देना शुरू किया और फिर आकाश ने कांच की बोतल से शिवांक के सिर पर वार किया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। फिर आर्यन ने उसे पीटा। बचाव करने आए सौरभ के सिर पर आरोपियों ने कई वार किए। वहीं अंशुल को हल्की चोटें आईं। हमले के बाद शिवांक बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था। अब हालत बेहतर होने पर शिवांक ने बयान पुलिस को दिया है। पुलिस ने आकाश और आर्यन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें