फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम सौतेला पिता: तीन साल के बेटे के पेट में मुक्का मारा...शव झाड़ियों में फेंका, कई दिन पुलिस को किया गुमराह

Sun, 26 Oct 2025 09:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपी कई दिन से पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि बच्चे का शव झाड़ियों में फेंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सौतेले पिता ने बेटे को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्य नगर में सौतेले पिता ने तीन साल के बेटे के पेट में मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव सेक्टर-58 में झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या के बाद बच्चे के लापता होने की कहानी बना पुलिस को कई दिन तक गुमराह भी करता रहा। शुक्रवार देर शाम थाना सिटी पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी चांदनी ने शिकायत में बताया कि चार साल पहले वह अपने पति से अलग हो गई थी। पहले पति से उसका एक तीन साल का बेटा रॉकी था, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसे मिली। एक साल पहले उसने दूसरी शादी प्रशांत के साथ कर ली। उससे वह सात महीने की गर्भवती है। उसमें और प्रशांत में रॉकी को नाना के घर छोड़ने को लेकर कहासुनी होती थी।

19 अक्तूबर को वह बाजार गई थी। प्रशांत और बेटा घर पर अकेले थे। कुछ समय बाद जब वह वापस आई तो उसने देखा कि बेटा उल्टी कर रहा है, जिस पर उसने प्रशांत से पूछा तो उसने कहा कि उसने बेटे के पेट में मुक्का मार दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद वह बेटे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने से घर से लेकर चला गया। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आया तो उसने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की बताई जगह से पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें