संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी पुल पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। जब हाईवे पर एक बाइक सवार पीछे चल रही वेन्यू गाड़ी के आगे गिर गया। इस दौरान वेन्यू गाड़ी चालक ने गाड़ी की रफ्तार थोड़ी धीमे कर ली। जिसकी वजह से पीछे चल रही दो गाड़ियों की भी आपस में टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक वेन्यू गाड़ी ने जैसे ही रफ्तार धीमे की, पीछे चल रही किया कार ने वेन्यू कार को टक्कर मार दी। वहीं, किया गाड़ी के पीछे चल रही वैगनआर गाड़ी ने किया गाड़ी को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन सभी लोगों की कुछ ही देर में सुलह हो गई। इस घटना में किसी को चोट लगने की सूचना नहीं है। पुलिस ने स्थित को नियंत्रित किया और सभी सुरक्षित हैं।