संजय कॉलोनी की घटना, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक व्यक्ति से रास्ते में तीन युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। हमले में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर चोटें आईं। घटना 24 सितंबर को संजय कॉलोनी की है। घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर की रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद मुजेसर थाने में 30 सितंबर को तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संजय कॉलोनी निवासी मनोज कुमार 24 सितंबर को किसी काम से बाहर गया था। घर लौटते समय गली नंबर-17 में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और डंडे व रॉड से पीटा। शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया कि मारपीट करने वाले तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच की जा रही है।