फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू की बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू एक प्रकार का वायरल संक्रमण है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसकी बूंदें हवा में चली जाती हैं। जब आप सांस के माध्यम से वायरस को अंदर लेते हैं, तो आपको संक्रमण हो सकता है। इसके साथ ही जब आप किसी दूषित सतह को छूते हैं और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूते हैं, तो भी संक्रमण फैलता है। इसमें बुखार, ठंड लगना, खाँसी, गला खराब होना, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान जैसी समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए छींकते या खांसते समय अपने नाक और मुंह को टिशू से ढकें, अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं, अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं, बीमार लोगों से दूर रहें और इसके साथ ही आप बीमार हैं तो घर पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें