अंडरपास हादसे की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई,
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंडरपास हादसे की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। जांच में पीड़ित परिवार को भी शामिल किया जाएगा। वह भी अपना पक्ष रखेंगे। हादसे की जांच एडीसी आनंद शर्मा कर रहे है। उन्होंने नगर निगम की अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे अंडरपास में शुक्रवार रात एक एसयूपी कार डूब गई थी। शाखा प्रबंधक पुण्य श्रेय शर्मा (47) और कैशियर विराज द्विवेदी (2) की मौत हो गई थी। फरीदाबाद डिप्टी कमिश्नर विक्रम सिंह ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में लापरवाही सामने आने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अंडरपास हादसे की जांच एडीसी आनंद शर्मा कर रहे हैं। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पीड़ित परिवार को भी शामिल किया जाएगा। ताकि वह भी अपना पक्ष रख सकें। उन्होंने नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
अंडरपास में डूबने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे की जांच अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आनंद शर्मा को सौंपी गई है। जो एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। लापरवाही सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम सिंह, डिप्टी कमिश्नर फरीदाबाद