फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपराध शाखा के एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के केस से बचाने की एवज में आरोपी ले रहे थे रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 में तैनात एएसआई व दो हवलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। चोरी के केस से बचाने की एवज में आरोपी पुलिसकर्मी एएसआई संजय कुमार, हवलदार खालिद व फारुख रुपये ले रहे थे।
तीनों के खिलाफ एसीबी फरीदाबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ये रेड सोमवार रात को की। एसीबी को एक युवक ने शिकायत दी। इसमें कहा गया कि उनकी कबाड़ी की दुकान है। सोमवार सुबह दुकान पर अपराध शाखा सेक्टर-65 से 3-4 पुलिसकर्मी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से पहुंचे। युवक के पिता पर आरोप लगाया गया कि तुम्हारी दुकान में लोहे का चोरी का सामान है। पुलिसकर्मियों ने कहा कि हमने एक चोर पकड़ा है, जिसने तुम्हे सामान बेचने का खुलासा पूछताछ में किया है। ये कहते हुए पुलिसकर्मी युवक के पिता को पकड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने अपने पिता के दोस्त हफीज खान को ये बातें बताईं। आरोप है कि युवक और हफीज खान अपराध शाखा सेक्टर-65 पहुंचे तो वहां एएसआई संजय, हवलदार खालिद व फारुख ने युवक के पिता को छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। बाद में बातचीत कर 25 हजार रुपये लेकर आने को कहा। युवक ने शिकायत एसीबी को दी तो रेड के लिए टीम तैयार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड की गई। शिकायतकर्ता के आरोपियों को रुपये देते ही टीम ने उन्हें काबू कर लिया। एसीबी अब मामले में अपराध शाखा के अन्य कर्मचारियों की भूमिका के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें