फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी का बिल भरने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पानी का बिल भरने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव सलेमपुरा निवासी आरोपी मंजिन्द्र सिंह, गांव जनेतपुरा निवासी सुखजिन्द्र सिंह और गांव सोढीवाला जिला लुधियाना (पंजाब) निवासी जतिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जतिन्द्र सिंह खाताधारक है, जिसका खाता मंजिन्द्र सिंह और सुखजिन्द्र सिंह ने ठगों को मुहैया कराया था। खाता में ठगी की रकम में से 3 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि तीनों आपस में परिचित हैं और आसपास के गांवों के निवासी हैं। सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-85 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि सात अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर पानी का बिल भरने संबंधी एक संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे एक लिंक भेजा और प्लॉट की आईडी भरने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा गया कि आईडी रजिस्टर करने के बाद पानी का बिल नहीं आएगा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से 8 लाख 53 हजार 750 रुपये निकाल कट गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें