फरीदाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। वहीं 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 12 दिनों से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में कोरोना के अब केवल 60 मरीज ही बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 32 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 28 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय केवल 12 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और दो मरीज ही वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। वहीं रिकवरी रेट 99.2 फीसदी बना हुआ है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बुधवार को 3,466 सैंपल लिए गए। इनमें से 765 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक नौ लाख 29 हजार 917 सैंपल लिए जा चुके हैं।