फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के तीन नए मामलों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को की गई है। बीते 24 घंटों में जिले में छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। फिलहाल सिर्फ 30 मामले ही उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 30 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 15 अस्पतालों में हैं और 15 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में उपचाराधीन मामलों में से 7 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले की रिकवरी दर बढ़कर 99.25 फीसदी हो गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार बुधवार को 2082 सैंपल लिए गए। इनमें से 643 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 9,49,377 लोगों को सैंपल लिए गए हैं।