फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले, तीन स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए मरीजों की पुष्टि की। जबकि तीन मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। इनमें 51 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आठ मामले संदिग्ध हैं। जबकि 23 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को ब्लैक फंगस के तीन नए मामले आए है। इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है। वहीं अब तक 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक एशियन अस्पताल में भर्ती 15, ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, एसएसबी मल्टी स्पेशलिटी में चार, मेट्रो अस्पताल में दो फंगस प्रभावित ठीक हुए हैं।
इस समय ईएसआईसी मेडिकल कालेज में सबसे अधिक 18, एशियन अस्पताल में 13 और सर्वोदय अस्पताल में 10 लोग भर्ती हो चुके हैं। इसके अलावा 8 संदिग्ध भी उपचाराधीन हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामभगत ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। अभी तक एक भी व्यक्ति की फंगस की वजह से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें