फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी तीन नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 150 तक पहुंच गई। अब तक 77 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 रिपोर्ट में बताया गया कि 65 वर्षीय दो कोरोना संक्रमित मरीज जवाहर कालोनी इलाके से हैं। दोनों ने ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में एहतियात के तौर पर जांच कराई थी। इसी तरह सेक्टर-7 निवासी 46 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिल्ली स्थित एक निजी लैब से जांच कराई थी। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों ही लोगों में कोई लक्षण नहीं था। स्वास्थ्य विभाग ने उनको ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 7238 लोगों की जांच की जा चुकी है, इसमें से 6806 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। विभाग को फिलहाल 282 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें