फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मीठापुर के पास गुरुग्राम नहर पर बनेगा तीन लेन का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में मीठापुर के पास जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में रफ्तार आने की उम्मीद है। इसके साथ ही गुरुग्राम नहर पर बने खस्ताहाल पुल की जगह तीन लेन का नया पुल बनाया जाएगा। इसका निर्माण सिंचाई विभाग की ओर से किया जाएगा, जबकि पैसे का भुगतान एनएचएआई करेगा।
दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से सोहना तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड बनाया जा रहा है। कालिंदी कुंज से यह रोड फरीदाबाद में सेक्टर 37 के पास बाईपास रोड पर जुड़ रही है। बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन का किया जा रहा है। इसका काम 3 चरणों में चल रहा है। इसके पहले फेज में डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर, सेकंड फेज में जैतपुर से फरीदाबाद में मलरेना मोड़ और तीसरे चरण में केएमपी लूप तक काम चल रहा है। इनमें से दूसरे और तीसरे चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया। वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नहर पर बना पुराना पुल हुआ खस्ताहाल
मीठापुर के पास गुरुग्राम नहर पर बना पुराना पुल जर्जर अवस्था में है। यह पुल एक्सप्रेस वे का हिस्सा है। अब इस पुल को नए सिरे से बनाया जाएगा। क्योंकि गुरुग्राम नहर पर हरियाणा सिंचाई विभाग का अधिकार है। इसलिए इस पुल का निर्माण एनएचएआई द्वारा भुगतान की गई राशि से सिंचाई विभाग करेगा। सिंचाई विभाग एनएचएआई के लिए डिपॉजिट वर्क करेगा। यहां पर तीन लेन का नया पुल बनाया जाएगा, जिसके निर्माण पर लगभग 4.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
मीठापुर के पास गुरुग्राम नहर पर पुल का निर्माण का टेंडर कर दिया गया है। अगले माह टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पांच माह में पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -वीएस रावत, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें