फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में आई लैब तैयार, कॉर्निया ट्रांसप्लांट हो सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोग आंखें कर सकेंगे दान, साढ़े छह लाख कार्डधारकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए आई लैब बनकर तैयार हो गई है। डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ट्रांसप्लांट के साथ नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे जिले के साढ़े छह लाख कार्डधारकों को लाभ होगा।
एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना करीब 4500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की इलाज के दौरान मौत होने पर कई परिवार वाले नेत्र सहित अंगदान के लिए आगे भी आते हैं तो जिले में सरकारी स्तर पर नेत्रदान और कॉर्निया ट्रांसप्लांट की कोई सुविधा नहीं है। नेत्रदान के इच्छुक लोगों को अभी दिल्ली एम्स जाना पड़ता है। वहीं कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए भी लोगों को दिल्ली व अन्य शहरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में कार्डधारकों को राहत पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में ही नेत्रदान और कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम तैयार, दिया जा रहा प्रशिक्षण
अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की गई है। फिलहाल उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ट्रांसप्लांट प्रक्रिया शुरू होने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अगले माह से वह पूरी तरह कार्य शुरू कर देंगे। आंखों का ट्रांसप्लांट शुरू करने वाला ईएसआईसी अस्पताल जिले का एक मात्र पहला अस्पताल होगा।
लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जाएगा अभियान
डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान कई मरीज ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच जाते हैं। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति भी अंगदान के लिए आगे आ सकते हैं लेकिन, अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव होने के कारण वह आगे नहीं आते हैंए जबकि एक व्यक्ति के अंगदान से जिंदगी और मौत से जूझ रहे तीन से चार मरीजों को नई जिंदगी मिल सकती है। अस्पताल की ओर से लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा। जिससे वह आगे आ सकें। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट यूनिट जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अंगदान के लिए लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
- प्रो. डॉ. अनिल पांडे, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें