फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संशोधित शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कर रहा ब्लैकमेल, अन्य को भी कर चुका बदनाम
विज्ञापन

-सेवानिवृत मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिता शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों पर सेवानिवृत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिता शर्मा ने मानसिक प्रताड़ना और ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर-21डी पुलिस चौकी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि जब वह शिक्षा विभाग में कार्यरत थीं, तब वहां कार्यरत कर्मचारी ललित भारद्वाज ने अपने दो अन्य साथियों आरके भारद्वाज और हेतराम चौहान के साथ मिलकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया। तीनों ने उनके खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर झूठी खबरें फैलाकर उन्हें बदनाम किया। आरोप है कि ललित भारद्वाज फर्जी डिग्री के सहारे पिछले कई सालों से शिक्षा विभाग में काम कर रहा है और पदोन्नति प्राप्त कर रहा है। नौकरी पर रहते हुए, जब उन्होंने मामले की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके अलावा तीनों कर्मचारी घर में जबरन घुसकर उन्हें धमकी देने लगे। आरोप है कि तीनों आरोपी पहले भी कई अधिकारियों को ब्लैकमेल करते रहे हैं। ललित शिक्षा विभाग में कार्यरत है जबकि अन्य दो साथी बाहर के हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर-21डी पुलिस चौकी में तीनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें