फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएमएस सहित तीन डॉक्टरों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा खरीद और चिकित्सा उपकरण में अनियमितता बरतने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डीएमएस सहित तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर दवा खरीद और चिकित्सा उपकरण में अनियमितता बरतने पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोरोना काल में अस्पताल की ओर से करोड़ों रुपये की दवाइयां व उपकरण को खरीदे गए थे लेकिन वह दवाइयां मरीजों तक नहीं पहुंचीं। इस वजह से वह दवा एक्सपायर हो गईं। इसकी जांच के लिए ईएसआईसी के मुख्यालय की ओर से कई टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पहले पूर्व डीन सहित कई कर्मचारी व अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, अब 26 सितंबर को आदेश जारी कर डीएमएस डॉक्टर ललिता आनंद, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण मलिक और एमरजेंसी मेडिसिन के डॉक्टर विद्या भूषण को भी निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर विद्याभूषण पहले फार्मेसी स्टोर इंचार्ज रहे चुके हैं।
विज्ञापन



एक्सपायरी दवाइयों की बनाई जानी है लिस्ट
मुख्यालयों की ओर से दवा की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया था। टीम ने एक्सपायरी दवाइयों को योगशाला में रखवा दिया है। अब योगशाला में रखी गई दवाइयों की लिस्ट बनाई जानी है लेकिन दवाइयों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनमें कीड़े लग रहे हैं। इस वजह से कर्मचारी लिस्ट नहीं बना पा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर लग रहा है कि उनको कोई बीमारी न हो जाए। लिस्ट से यह पता लगेगा कि कौन-सी दवा एक्सपायर हुई है और वह दवा मरीज तक क्यों नहीं पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें