सोहना। नातन धर्म सभा के तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन कन्याओं की शादी कराई जाएगी। समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व समाजसेवी नारायण भड़ाना होंगे। सभा प्रधान लव जुनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में नवदंपत्तियों को घरेलू सामान भी दिया जाएगा, जिससे उनको गृहस्थ जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी पैदा न हो सके। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभा द्वारा गठित टीमें कार्य कर रही हैं। संवाद