फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीजीएसटी की रेड में कारोबारी के घर से तीन करोड़ नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूरे दिन चलती रही कार्रवाई, जरूरी कागजात भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टूल्स बनाने वाली कंपनी के मालिक के घर व फैक्ट्री पर सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) की टीम ने रेड कर तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। सर्च आपरेशन बृहस्पतिवार रात से ही शुरू कर दिया गया था। टीम को कारोबारी के सेक्टर-9 स्थित घर से नकदी बरामद हुई। इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आयकर विभाग भी सीजीएसटी के साथ संयुक्त रूप से जांच कर रही है। शुक्रवार रात तक भी सर्च अभियान जारी रहा।
कारोबारी की सेक्टर छह में आरके फोर्ग प्राईवेट लिमिटिड के नाम से पेचकस समेत अन्य टूल्स बनाने का कारोबार है। सेक्टर-9 में उसका घर है। सीजीएसटी विभाग को जानकारी मिली कि कारोबारी सीजीएसटी की चोरी करता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार देर रात विभाग की टीम ने फैक्ट्री और घर पर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम को सेक्टर-9 स्थित घर से करीब 3 करोड़ रुपये नकद मिले। इसके बाद इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई। अब आयकर विभाग की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

दीवार में छिपा कर रखा नकदी
सीजीएसटी विभाग जब उद्यमी के घर पर जांच-के गई तो घर से काफी नकदी बरामद की। पैसों को छिपाने के लिए उन्हें दीवार में चिनवा रखा था। कुछ नकदी घर में लगा पेंटिंग्स व फोटो के पीछे दीवार में छेदकर रखा गया था। रसोई घर में भी नोट पाए गए हैं।
विज्ञापन

कागजात बरामद-
सेक्टर-9 स्थित कारोबारी के घर से सामने पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया। काफी देर लोगों को पता लगा कि सीजीएसटी व इनकम टैक्स विभाग द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार सर्च अभियान के दौरान कारोबारी के घर से कई अहम कागजात जब्त किए गए हैं। फैक्ट्री में भी नकदी और कागजात की तलाशी की जा रही है। दोनों टीमों ने कारोबारी के लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि को कब्जे में ले लिया है। शनिवार तक भी सर्च अभियान जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें