फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे गुजर रहे व्यक्ति पर गिरा बिजली का पोल, करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का आरोप बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित मॉडर्न डीपीएस चौक के पास एक व्यक्ति के ऊपर बिजली का पोल गिर गया। तार में करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि मृतक का साला बाल-बाल बच गया। वह भी मृतक के साथ ही खड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना खेड़ी पुल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मृतक सुमित कुमार (35) ग्रेटर फरीदाबाद के सांई विहार 2 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मी थे। उनकी पत्नी आरती भी घरेलू सहायिका का काम करती है। दोनों के तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे सुमित अपने साले अर्जुन के साथ सब्जी खरीदने गए थे। मॉडर्न डीपीएस के पास स्थित शराब के ठेके के पास एक बिजली का पोल अचानक से सुमित के ऊपर गिर गया। अर्जुन थोड़ा आगे निकल गया था, नहीं तो दोनों के ऊपर पोल गिर जाता। पोल पर एक केबल टंगी हुई थी। लोगों का कहना है केबल में लगे एक कट से सुमित को करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पंहुची और शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें