फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के तीन लोगों से साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मामलों में बना ओटीपी आए निकले रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के तीन लोगों से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतों की जांच के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में शिव कॉलोनी, सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी प्रीति ने शिकायत दी कि मोबाइल फोन की स्क्रीन खराब होने के बाद 25 जुलाई को बैलेंस जांचने पर एक बैंक खाते से 96 हजार और दूसरे खाते से 17 हजार रुपये निकल चुके थे। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। ।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मीठापुर एक्सटेंशन, बदरपुर निवासी शांति प्रसाद ने बताया कि नौ जुलाई को बैंक के खाते से उनकी जानकारी के बिना एक ही ट्रांजेक्शन में 98 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए गए। तीसरे मामले में गांव बड़ौली चंदीला निवासी सोनू ने शिकायत दी कि 29 जुलाई को बिना किसी ओटीपी या सहमति के उनके दो बैंक के खातों से दो ट्रांजेक्शन के जरिये 1.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने दोनों मामलों में तीस जुलाई व साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने 31 जुलाई को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें