फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के 48 इंजेक्शन सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने तीन अलग मामलों में नशे के 48 इंजेक्शन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की ओर से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-8 निवासी राजकुमार उर्फ राजू और कन्हैया उर्फ बाबा के रूप में हुई है। वहीं ऊंचा गांव से पकड़े गए आरोपी की पहचान आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी संदीप मोर ने बताया उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो आरोपी थाना सेक्टर-8 इलाके में नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने रेड मारकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू से ब्रुफेन के दस व कन्हैया उर्फ बाबा से 11 इंजेक्शन बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 8 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कराए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। दोनों इंजेक्शन से खुद भी नशा करते हैं और दूसरों को भी बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी साहिल को सिटी पार्क बल्लभगढ़ से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 27 बुफ्रेन के इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी नशा करने का आदी है और इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वह 22 मई 2021 को नीमका जेल से बाहर आया था। साहिल के खिलाफ थाना सेंट्रल में अवैध हथियार रखने का एक, थाना सेक्टर-7 में चोरी के दो और थाना आदर्श नगर में चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें