दोनों नाइजीरियाई वर्ष 2018 में भारत आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने अवैध पार्सल का डर दिखाकर ठगी करने के मामले में दो नाइजीरियाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान माइकल वासी सिटी ओरलू (36) नाइजीरिया, फ्रांसिस एमेका (40) निवासी ओके पोके ओनिसा नाइजीरिया व
एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कॉल की। उन्होंने शिकायतकर्ता के नाम से एक अवैध पार्सल होने की बात कही और गिरफ्तारी का डर दिखा कर 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। दोनों नाइजीरियन वर्ष 2018 में भारत में आए थे। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-89 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 सितंबर को उसके पास मुंबई एयरपोर्ट के कथित कस्टम विभाग से कॉल आई। जिन्होंने किसी अवैध पार्सल का हवाला देकर उसको 25 हजार रुपये भेज दिए। संवाद