फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार और चोरी के वाहनों सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल व एनआईटी की टीम ने अलग-अलग थाना इलाके से तीन चोरों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने तिगांव निवासी आरोपी विकास व पुष्पेंद्र को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया।
आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने दो मोटरसाइकिल थाना सेंट्रल इलाके से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने एक अन्य चोरी की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है जिसमें उनसे चोरी की अन्य मोटरसाइकिल की बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच एनआईटी ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रह्लादपुर, दिल्ली निवासी गुलजार के रूप मेें हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि प्रह्लादपुर निवासी गुलजार ने बदरपुर बॉर्डर से मोटरसाइकिल चोरी की है। सूचना पर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी ने गांव बड़खल के पास टीम सहित नाकाबंदी कर दी। आरोपी गुलजार जब मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल तीन दिन पहले बदरपुर बार्डर से चोरी की थी। आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें