फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो कार्ड रिचार्ज के नाम पर 2.36 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पूछताछ के बाद भेजा जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेट्रो कार्ड रिचार्ज के नाम पर 2.36 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी आसिफ कुरैशी, तंजीर अहमद कुरैशी और नरसिंहपुर निवासी आमिर खान शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आसिफ कुरैशी व आमिर खान ठगों के लिए खाते उपलब्ध करवाते हैं। इन्होंने तंजीर का खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 2.31 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आसिफ रेहड़ी लगाता है। आमिर मीट की दुकान चलाता है और तंजीर भैंसों की खरीद-बिक्री का काम करता है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-दो के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि उन्होंने ई-वॉलेट एप फोन पे के माध्यम से मेट्रो कार्ड का रिचार्ज किया था लेकिन कार्ड में रिचार्ज नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने गूगल से मेट्रो कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर बात की। इसके बाद उनके पास अलग अलग नंबरों से कॉल व मैसेज आने लगे। फिर आरोपियों ने एक मैसेज कोड को अपने पास भिजवा लिया। ये भेजते ही शिकायतकर्ता के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 236499 रुपये कट गये। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें