फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार पर फायरिंग करने के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में घर के बाहर खड़ी कार को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव अनंगपुर में 16 सितंबर की रात घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान रवि उर्फ रॉबिन निवासी घाटीतला मोहल्ला, गांव अनंगपुर, मोहित डेढ़ा उर्फ मन्नू निवासी वजीरपुर, अशोक विहार फेज-1 दिल्ली और दिनेश उर्फ दिन्ना निवासी भारत कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि जून में आकाश और रॉबिन के बीच विवाद हुआ था। बाद में गांव और समाज के लोगों की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद रॉबिन ने रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रॉबिन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल उसने मोहित से 35 हजार रुपये में खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें