फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल हैक कर खाते से रुपये निकालने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोबाइल हैक कर खाते से 1.81 लाख रुपये ट्रांसफर करने के आरोप में तीन लोगों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मध्य प्रदेश ग्वालियर के रहने वाले मुकेश कुमार (52), कृष्णा श्रीवास्तव (20) और हेम श्रीवास्तव (32) शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ठगी के पैसों से आरोपी मुकेश के क्रेडिट कार्ड की पेमेंट की गई थी। इस क्रेडिट कार्ड की जानकारी आरोपी कृष्णा व हेम ने आगे ठगों को दी थी। इसके बाद ठगों द्वारा उसके कार्ड की पेमेंट की गई। आरोपी मुकेश, कृष्णा के दोस्त का पिता है। इसके बाद आरोपी कृष्णा व हेम ने कार्ड पैमेंट के पैसे आरोपी मुकेश से ले लिए और अपना कमीशन रख कर आगे ठगों के पास भेज दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी कृष्णा व हेम को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-7 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 सितम्बर को उनके पास कथित सैमसंग कस्टमर केयर कर्मचारी का फ्रिज के रूटीन चेकअप के लिए कॉल आया। इसके कुछ देर कर्मचारी ने उनके पास मोबाइल पर एक लिंक भेजा। आरोप है कि इस लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 181862 रुपये कट गए। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें