-दो आरोपी दिल्ली व तीसरा लोनी का रहने वाला
फरीदाबाद। एपीके फाइल भेज कर क्रेडिट कार्ड से 2.05 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लोनी निवासी ब्रिजेश, दिल्ली बुराड़ी निवासी सोनू और विनीत के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त हैं। सोनू व विनीत ने ब्रिजेश का बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 2,05,003 रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ब्रिजेश को जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी सोनू व विनीत को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि किसी ने एपीके फाइल भेज कर मोबाइल हैक कर लिया और पैसे निकाल लिए। ब्यूरो