फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क के नाम पर 4.71 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4.71 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छोटे लाल मीणा राजस्थान दौसा का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छोटे लाल मीणा खाताधारक है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के एक लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। मामले की शिकायत पर्वतीया कॉलोनी निवासी महिला ने दी थी। जिसके अनुसार महिला को 29 सितंबर को व्हाट्सएप पर आए मैसेज में गूगल टास्क करके पैसे कमाने का लालच दिया गया। महिला ने ने विभिन्न टास्क के लिए आरोपियों के बताए गए खातों में 4.71 लाख रुपये निवेश कर दिए लेकिन रिफंड नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें