फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश के नाम पर 3 लाख 86 हजार रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने कुलभूषण (21), अमरेन्द्र (20) और विवेक (25) को गिरफ्तार किया है। इसमें दो 2 खाता ऑपरेटर हैं। सभी आरोपी स्नातक पास हैं। सेक्टर 86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़कर ठगी की गई। पूछताछ में सामने आया कि कुलभूषण व अमरेन्द्र खाता ऑपरेटर हैं, जो खाते का एक्सेस विवेक को देते थे। विवेक उस खाते को आगे ठगों को देता था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।