फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश के चलते छात्र को चाकू मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ला थाना में दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने पकड़े आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में रंजिश के चलते छात्र आकाश को चाकू मारने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फरीदाबाद के इस्माइलपुर का रहने वाला रोशन कुमार, सनलाइट कॉलोनी का रेहान सैफी और दिल्ली जैतपुर का विपिन शामिल है।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोशन और पीड़ित आकाश के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी के चलते रोशन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात की और मौके से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।मामले में पुलिस को शिकायत ओम एंक्लेव पार्ट-1 इलाके के रहने वाले हरि नारायण ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि उनके बेटे आकाश के साथ आरोपी रोशन की पुरानी कहासुनी थी। इसी के चलते 17 जनवरी को रोशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश के साथ मारपीट की और चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में जांच करते हुए नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें