फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला सहित तीन आरोपियों को चोरी के मामले में किया गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने के जे वर और 50,000 रुपये नकद बरामद भी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद अदालत पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीएलएफ अपराध शाखा इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि नोएडा निवासी रितु और पल्ला निवासी कुलदीप, कुलदीप की मां सुनीता को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मुख्य रूप से पटना जिला बिहार के रहने वाले हैं। 6 अप्रैल को आरोपियों ने आईटीबीपी में तैनात जवान के घर का ताला तोड़कर 4 लाख के सोने के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप को पहले मोटरसाइकिल चोरी के केस में गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान कुलदीप ने घरों में चोरी की घटना के बारे में बताया। कुलदीप ने बताया कि उसने आधे गहने अपनी मां सुनीता को दे दिए और आधे गहने तीसरे आरोपी रितु को बेच दिए। पूछताछ के आधार पर आरोपी रितु और मां सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रितु के पास से 50 हजार रुपये और सुनीता के पास से सोने के जेवर बरामद किए। आरोपी कुलदीप और रितु नशे के आदि थे। इसलिए वह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। रितु ने बताया कि चोरी के जेवर उन्होंने 80 हजार रुपये में बेचे थे। इसमें से 30 हजार रुपये खर्च हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलदीप रात के समय घर से निकलता था। उसके बाद जिन घरों के बाहर ताला लगा रहता था। उसका ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें