फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड पर वाउचर का ऑफर देने का झांसा देकर 92 हजार रुपये और फर्जी वेबसाइट के जरिये एक लाख रुपये से अधिक की ठगी के दो मामलों में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पहले मामले में सेक्टर-43 निवासी व्यक्ति को 20 जुलाई को फोन कर क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये के वाउचर का ऑफर बताया गया। आरोपी ने वाउचर का लाभ दिलाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी ले लिया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 92,655 रुपये निकाल लिए गए। जांच में रकम नितिन के खाते में पहुंचने और उसमें से 20,200 रुपये उपेंद्र के खाते में भेजे जाने का पता चला। पुलिस ने प्रेम नगर, दिल्ली निवासी नितिन (20) और उपेंद्र (30) को गिरफ्तार किया। नितिन बेरोजगार है, जबकि उपेंद्र मोबाइल की दुकान चलाता है।

दूसरे मामले में 3 अगस्त को डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से खाते में रुपये भेजने के लिए एक वेबसाइट पर लॉगिन किया और ओटीपी डाला। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से पहले 35,000 और फिर 66,999 रुपये निकाले गए। जांच में वेबसाइट फर्जी मिली। पुलिस ने वेबसाइट ठगों को उपलब्ध कराने वाले डीग, राजस्थान निवासी अब्बास को पाली से गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक चालक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें