फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तमिलनाडु के दो लोगों से लूटपाट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरेटर बेचने की पोस्ट फेसबुक पर डालकर बुलाया था फरीदाबाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फेसबुक पर जनरेटर बेचने की पोस्ट डालकर तमिलनाडु के कारोबारी व दोस्त को फरीदाबाद बुलाकर लूट के मामले को अपराध शाखा ने सुलझा दिया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह के कंकरखेड़ी निवासी बिलाल, पलवल के उटावड निवासी मोहम्मद कैफ और फरीदाबाद के खंदावली निवासी तालिम के रूप में हुई है। बिलाल भी अब फरीदाबाद के सेक्टर-3 में रहता है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि तालिम का जीजा सकिल वारदात का मास्टरमाइंड है। सकिल ने फेसबुक पर जनरेटर बेचने की पोस्ट डाली थी। उसने ही कारोबारी से बात करके फरीदाबाद बुलाया था। कारोबारी के फरीदाबाद आने के बाद सकिल ने बिलाल और एक अन्य को गाड़ी लेकर बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास भेजा। वहां से आरोपियों ने कारोबारी व उसके साथी को गाड़ी में बैठाया और मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ले गये। रास्ते में उन्होंने तालिम व कैफ को भी गाड़ी में बैठा लिया। फिर चारों ने कारोबारी व साथी से लूट की। कारोबारी और उनके साथी के खाते से 39900 रुपये मोहम्मद कैफ के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। मामले में तमिलनाडु के चेंगसिलपटलू जिले निवासी कारोबारी प्रभु ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें