फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनावी बाद गोली मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान में चुनावी रैली में जाने को लेकर कुछ लोगों के साथ दबंगों ने मारपीट की। उन लोगों को आरोपियों ने अपने कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया। उनको साथ ही चुनाव बाद गोली मारने की धमकी भी दी। धौज थाने की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को संजय कुमार ने शिकायत देकर बताया कि वह एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नीरज शर्मा की चुनावी रैली में अक्सर भाग लेता रहता है। दो अक्तूबर को भी एक चुनावी रैली में भाग लिया था। उसी रंजिश में नरेश और जग्गी ने कार्यालय पर बुलाया। उससे नीरज शर्मा की रैली में नहीं जाने को कहा तो उसने कहा मेरे लिए सब बराबर हैं। इस बात पर नरेश और जग्गी ने कार्यालय के एक कमरे में उसे बंद कर दिया। उससे पहले उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों के चंगुल से भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने चुनाव बाद गोली मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें