फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र ने महिला टीचर को दी धमकी: 'दो दिन में... नहीं तो दुष्कर्म करके मार डालूंगा'; दोस्त से धमकवाया

Tue, 28 Oct 2025 06:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आरोप है कि रविवार 26 अक्तूबर को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे महिला अध्यापिका को एक नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाला फिनलैंड में रहने वाला किशोर था जो पहले महिला अध्यापिका के स्कूल में ही छात्र रहा है। उसने महिला को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पूर्व छात्र ने महिला टीचर को दुष्कर्म कर मारने की धमकी दी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-88 इलाके की सोसाइटी में फ्लोर पर अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद में 12वीं के छात्र ने अपनी अध्यापिका को दुष्कर्म व मारने की धमकी दिलाई। ये धमकी उसने फिनलैंड में रहने वाले अपने दोस्त और पूर्व सहपाठी के जरिये दिलाई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने फिनलैंड से धमकी देने वाले युवक से ऑनलाइन पूछताछ की तो उसने व मां ने माफीनामा दिया है।

विज्ञापन

बीपीटीपी थाना एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की धमकी देने की बात सही नहीं है। दोनों छात्र नाबालिग हैं। दोनों परिवार में फ्लोर पर अतिक्रमण को लेकर विवाद है। उसमें कोर्ट केस भी चल रहा है। यहां रहने वाले किशोर की बुधवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष ले जाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। 

पुलिस को मामले में शिकायत इटली की कंपनी में बतौर एमडी कार्यरत व्यक्ति ने दी है। इनकी पत्नी व बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-88 की एक सोसाइटी में 3 फ्लोर वाली बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं। इनकी पत्नी सेक्टर-89 के स्कूल में अध्यापिका है। इनकी सोसाइटी में तीन फ्लोर वाली बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर वाले अपने कोर्टयार्ड के हिस्से को कुछ लोग कवर कर लेते हैं। 

इसके बाद पहली और दूसरी मंजिल वाले भी कवर कर लेते हैं। इनकी पत्नी के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर भी इनकी बगल वाली बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। आरोप है कि छात्र के परिवार ने ग्राउंड फ्लोर पर कोर्टयार्ड को कवर किया हुआ है। उनकी ऊपरी मंजिल वाले ने भी कवर किया तो सुरक्षा के लिहाज से अध्यापिका के पति ने भी दीवार ऊंची करा दी। इसी को लेकर 12वीं के छात्र के परिवार ने अपने ऊपरी मंजिल वाले व बगल की बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहने वाली अध्यापिका पक्ष पर कोर्ट में केस दायर कर अतिक्रमण का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लो...
आरोप है कि रविवार 26 अक्तूबर को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे महिला अध्यापिका को एक नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाला फिनलैंड में रहने वाला किशोर था जो पहले महिला अध्यापिका के स्कूल में ही छात्र रहा है। उसने महिला को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि 2 दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लो। बाद में पता चला कि पड़ोसी किशोर ने ही फिनलैंड में रहने वाले अपने दोस्त को कहकर महिला अध्यापिका को धमकी दिलवाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें