फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 24 अप्रैल को होगी बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में चयनित 283 छात्र भाग लेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 24 अप्रैल को मिशन बुनियाद के तीसरे और अंतिम चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दूसरे चरण में चयनित 283 छात्र भाग लेंगे। इसमें गणित के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और विषय की समझ का आकलन करना है। सफल विद्यार्थी ही मिशन बुनियाद कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।

विकल्प फाउंडेशन के सदस्य और बुनियाद के समन्वयक धीरज शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं सत्र 2026-28 में मई के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। चयनित छात्र कक्षा नौवीं और 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों पर करेंगे। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से यात्रा सुविधा, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, शैक्षणिक सहयोग और शुल्क में छूट दी जाएगी।गौरतलब है कि मिशन बुनियाद का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा में भागीदारी बढ़ाना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अन्य प्रतियोगी विषयों की तैयारी कराई जाती है। इस योजना के तहत छात्रों को नीट और मेडिकल परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी हैं। तीसरे चरण की बुनियाद परीक्षा में चयनित छात्रों को बुनियाद सेंटर अलॉट किए जाएंगे,जहां उनको आगे की तैयारी कराई जाएगी।- श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें