फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी पर तीसरा केस दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी पर तीसरा केस दर्ज
विज्ञापन

ऑनलाइन वीडियो में समुदाय विशेष के लिए कहे थे अपशब्द, तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिटटू बजरंगी उर्फ राजकुमार के खिलाफ सारण थाना पुलिस ने बुधवार को एक और केस दर्ज किया है। एक सप्ताह में बिट्टू के खिलाफ यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। अलग-अलग थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पर्वतिया काॅलोनी चौकी में तैनात एसआई सुरेश ने सारण थाने में दी शिकायत में बताया कि बिट्टू बजरंगी बाबा मार्केट के पास के सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव आकर समुदाय विशेष के लिए अपशब्द व जातिसूचक गलत टिप्पणी कर रहा था। आरोपी का उद्देश्य धार्मिक विवाद पैदा करना था। पुलिस ने वीडियो को डाउनलोड कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले मुजेसर थाना पुलिस ने भी बिट्टू के खिलाफ इन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया था। एक मामला धौज थाने में भी दर्ज है इसमें धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी, बल्लभगढ़ निवासी गोपाल, सतेंद्र, मोनू, पल्ला निवासी पंकज जैन, अनूप व डबुआ निवासी मोती खटाना नामजद हैं। शिकायतकर्ता का कहना है आरोपी उनके बाड़े से बकरी व गाय खोलकर ले गए और धौज के रास्ते हथियारों से लैस होकर धार्मिक रूप से अपशब्द कहते हुए दंगा भड़काने का प्रयास करने लगे। तीनों थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें