फरीदाबाद। प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण और लूटपाट के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बसेल्वा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसने 26/27 जुलाई की रात दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी मैकेनिक की दुकान चलाता है और छठी कक्षा तक पढ़ा है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। रात वह कार से जा रहा था। खड्डा कॉलोनी के पास तीन युवकों ने उसे जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया था। संवाद