फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि स्कूटी वहीं पड़ी रह गई। चोरों ने स्कूटी चोरी कर ली। अस्पताल से छुट्टी का बाद पुलिस को शिकायत दी है।
गांव सारन निवासी कमलेश ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को पति सुनील और बेटा हिमांशु स्कूटी से गुरुग्राम से लौट रहे थे। जब वे हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दोनों को चोटें लगीं। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूटी घटनास्थल पर ही पड़ी रही। कुछ दिन बाद जब वे स्कूटी लेने गए, तो वह गायब थी। करीब तीन माह बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।