फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी ले उडे़ चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नेशनल हाइवे स्थित चरण सिंह कॉलोनी के मकान में चार घंटे तक मौजूद रहे चोर
विज्ञापन

-पूर्व मंत्री जगदीश नायर के निवास के सामने हैं मकान
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित चरण सिंह की कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूर्व मंत्री जगदीश नायर के निवास के सामने बने मकान में बदमाश गेट की कुंडी को तोड़कर घर में घुस गए। जहां बदमाशों ने चार घंटे में 32 तोले सोने के आभूषणों सहित पौने तीन किलोग्राम चार चांदी सहित 14.50 लाख रुपया लेकर रफूचक्कर हो गए।
चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने क्राइम ब्रांच टीम व डॉग स्क्वायड टीम के अलावा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। शहर की घनी आबादी के बीच चोरी की इतनी बडी घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
विज्ञापन



-

32 तोला सोना, तीन किलो चांदी और 14.5 लाख रुपये चुराए

मंगलवार की सुबह श्रीराम ने निवासी गांव पैंगलतू हाल निवासी होडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में हुए थे। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से घर पर धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया। जब श्रीराम घर लौटे तो मुख्य द्वार के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर प्रवेश करने पर अलमारी खुली थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो वहां से 32 तोला सोना, पौने तीन किलोग्राम चांदी तथा जमीन जायदाद के काम के लिए रखे 14 लाख 50 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री
चोरी की बड़ी वारदात के बाद भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जगदीश नायर घटना स्थल पर पहुंच गई और उन्होंने इस घटना के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से फोन पर बात कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की। जिला पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार व क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी जगविंदर सिंह के अलावा डॉग स्क्वायड टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सहित साइबर टीम को मौके पर भेज दिया। पुलिस जांच टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी हैं।



-

सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले उड़े चोर

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने पहली मंजिल पर बने चार व नीचे बने चार-पांच कमरों में लगभग चार घंटे तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद घर से जाते समय चोरों ने सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात की डीवीआर को अपने साथ ले उड़े।
विज्ञापन



वर्जन


थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम सहित विभिन्न टीमों को इस वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए लगाया गया है। वारदात में शामिल बदमाश जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे।-
- साहिल ढिल्लों, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें