फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो लाख की भैंस ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। पिनगवां क्षेत्र के ख्वाजलिकला गांव में बीती रात चोरों ने एक भैंस और एक पड़िया चोरी कर ली। पीड़ित आरिफ निवासी ख्वाजलिकला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रोज़ की तरह शाम को दोनों पशुओं को छप्पर में बांधा था। सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो एक भैंस और एक बड़ी पड़िया गायब मिली। दोनों पशुओं की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की वारदात का सुराग शिकरावा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला है। फुटेज में एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे रही है, जिसमें भैंसों को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें